Thursday, 25 December 2014

वाराणसी में मोदी बोले-रेलवे का नहीं होगा निजीकरण

वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। मोदी ने यहां डीजल लोकोमोटिव वर्क्स के विस्तार के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मोदी ने यहां रेलवे अधिकारियों और आम जनता को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि मेरा जीवन रेलवे से ही बना है, मुझसे ज्यादा रेलवे से कोई प्यार नहीं कर सकता। मोदी ने यह भी कहा कि रेलवे के निजीकरण की बातें बिलकुल अफवाह है। 

No comments: