Saturday, 24 January 2015

रात भर मां के साथ कुएं में लटके रहे मासूमों के शव, फूट पड़े देखने वालो के आंसू

इंदौर संभाग के अलीराजपुर जिले में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लटक कर फांसी लगा ली। साधनों के अभाव के चलते तीनों मां बेटों के शव रात भर कुएं में लटके रहे। सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें कुएं से निकाला।  कुएं में अपनी मां के साथ फांसी पर लटके  मासूम बच्चों को जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू फूट पड़े। घटना अलीराजपुर के सोंडवा थाना क्षेत्र  के वालपुर गांव की है। 1 of 6
कुएं में इस तरह लटके थे मां और दोनों बच्चों के शव।

 अलीराजपुर की एसडीओपी स्टेलिया सुलिया के मुताबिक शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव के सरपंच और महिला के पति रुमाल सिंग ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी कि रुमाल सिंग की पत्नी निर्मला ने उसके दो बच्चों लोकेश और मुकेश  के साथ खेत के पास बने कुएं मे फांसी लगा ली है। पुलिस रात को घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण शवों को नहीं निकाला जा सका। शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस दल ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव निकाले

No comments: