Saturday, 24 January 2015

ओबामा को ताज न देख पाने का गम, खाने में चिकन से कर सकते हैं परहेज

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द हो गया है। व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर ओबामा के आगरा यात्रा के रद्द किए जाने की जानकारी दे दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि 27 जनवरी (मंगलवार) को राष्ट्रपति ओबामा रियाद जाएंगे। वहां वह सऊदी अरब के सुल्तान अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करेंगे। आगरा दौरा रद्द होने पर ओबामा ने अफसोस जाहिर किया है। उधर, आगरा के डीएम ने इस बात की पुष्टि की है।  
10 फरवरी 2009 को फोर्ट मायर्स के मैक डिल एयर फोर्स बेस पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते बराक ओबामा।
10 फरवरी 2009 को फोर्ट मायर्स के मैक डिल एयर फोर्स बेस पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते बराक ओबामाइस बीच, भारत में फैले स्वाइन फ्लू को लेकर अमेरिकी एजेंसियां चिंतित हो गई हैं। इन एजेंसियों ने स्वाइन फ्लू को लेकर रिपोर्ट ली है। माना जा रहा है कि अमेरिका बराक ओबामा के खाने में चिकन शामिल न करने को कह सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी तीन दिन की भारत यात्रा के लिए आज अमेरिका से रवाना होने वाले हैं। वह रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। 
 
आगरा के बजाय सऊदी अरब जाएंगे 
कहा जा रहा है कि ओबामा तीन दिनों की भारत यात्रा के समय में कटौती कर सऊदी अरब जा सकते हैं। सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला की शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी। ओबामा वहां जाकर शोक प्रकट कर सकते हैं।  हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की ओर से ओबामा का अगले हफ्ते का जो शेड्यूल जारी हुआ है, उसमें मंगलवार को उनके आगरा जाने का जिक्र है। (पढ़ें- ओबामा का पूरा कार्यक्रम)
 
सुरक्षा की तैयारी
ओबामा की यात्रा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के अलावा, अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10 हजार जवानों को भी सुरक्षा के काम में लगाया गया है। सुरक्षा इंतजाम से जुड़ी कुछ बातें- 
 
1. जमीन से आसमान तक: एक विशेष राडार से आसमान से जमीन पर नजर रखी जाएगी।
2. भारतीय वायुसेना गणतंत्र दिवस के परेड क्षेत्र की हवाई सुरक्षा संभालेगी।
3. राजपथ पर वीवीआईपी एनक्लोजर के आस-पास सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।
4. राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नो फ्लाय जोन का दायरा 100 किलोमीटर से बढ़ाकर 300 किलोमीटर तक किया जा सकता है। जयपुर और आगरा के साथ ही पाकिस्तान से लगने वाली सीमा भी इस दायरे में आएगी। 
5. राजपथ के आसपास 71 ऊंची इमारतों को बंद किया जाएगा।
6. दिल्ली की करीब 70 ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे।
7. दिल्ली पुलिस के 80 हजार कर्मचारियों के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10 हजार जवानों की तैनाती राजपथ के आसपास की गई है। 
8. अमेरिका के 1600 सुरक्षा अधिकारी ओबामा की यात्रा के दौरान भारत में मौजूद रहेंगे। यह संख्या साल 2010 में ओबामा की भारत यात्रा के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या से दोगुनी है। 
9. लाइसेंस प्लेट पहचानने वाले कैमरे और फेस डिटेक्शन कैमरों के अलावा स्नाइपर्स के लिए हाई डेफिनेशन टेलिस्कोप उपयोग किए जाएंगे।
10 . राजपथ जाने वाले रोड को ब्लॉक रखा जाएगा। राजपथ की तरफ जाने वाले रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड आम जनता के लिए 48 घंटे तक बंद रहेंगे। इन्हें 26 जनवरी के पहले ही बंद कर दिया जाएगा। 
11. दिल्ली में कुल एक हजार नए हाईटेक कैमरे इन्स्टाल किए गए हैं, जिनमें से 165 तो केवल राजपथ की निगरानी करेंगे। इन कैमरों को साइबर हाईवे से कंट्रोल किया जाएगा। दिल्ली पुलिस का कंट्रोल रूम भी इनसे जुड़ा रहेगा। 
12. नॉर्थ एंड साउथ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, वायु भवन, उद्योग भवन, निर्माण भवन, जवाहर भवन, नेशनल म्युजियम के अलावा विज्ञान भवन 24 जनवरी से ही कड़ी सुरक्षा में रहेंगे। यहां सिक्युरिटी पर्सनल्स के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।

No comments: