Saturday, 10 January 2015

ये हैं भारत समेत दुनिया के 10 भुतहा रेलवे स्टेशन, जहां जाने से डरते हैं लोग

ये हैं भारत समेत दुनिया के 10 भुतहा रेलवे स्टेशन,

(फोटो- काउबाओ रोड सबवे स्टेशन, चीन)
 
रेलवे स्टेशन एक ऐसी जगह है, जहां लोगों का आना-जाना हमेशा ही लगा रहता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि इन स्टेशनों पर भी भूतों का वास हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ये सच है। दुनिया में ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर भूतों के मौजूदगी की चर्चा आए दिन होती रहती है। इन भुतहा स्टेशनों पर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, इस कारण से लोग भी इन स्टेशनों पर जाने से कतराते हैं। इसमें भारत का एक रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
 
बता दें कि इन हॉन्टेड रेलवे स्टेशनों पर किसी को भूत नाचता दिखाई देता है तो किसी को लाल कपड़े पहनी लड़की दिखाई देती है। इतना ही नहीं कई स्टेशन पर तो इन भूतों को देखने के बाद लोगों की मौत भी हो गई है।
 
 
ऐसे में आज हम आपको इस पैकेज में दुनियाभर के ऐसे 10 रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भूतों का बसेरा है और लोग जाने से डरते हैं। हालांकि, इनमें से कई स्टेशनों को अब बंद कर दिया गया है।
 
यूनियन स्टेशन, फीनिक्स, यूएसए
 
1950 तक ये स्टेशन सिटी का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता था। लेकिन सिटी में एयरपोर्ट बन जाने के बाद इस स्टेशन को 1955 में बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को स्टेशन पर चहल-कदमी करता भूत दिखाई दिया था। स्टेशन की देखरेख करने वाले डुडले वेल्डन का कहना है कि एक दिन अचानक किसी ने उसके सिर पर मारा, लेकिन उसे दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दिया।

No comments: