गुरुवार, 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी 90 साल के
हो गए। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ
ने भी गुलदस्ता भिजवाया। भाजपा नेताओं का उनके घर तांता लगा रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस जाने के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए पहले अटलजी के घर गए। इनके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह,
लालकृष्ण आडवाणी, शाहनवाज हुसैन आदि बड़े नेता उनके घर पहुंचे। वहां से
निकलने के बाद शाहनवाज ने कहा, 'अभी-अभी अटल जी से मिला। आडवाणी जी ने जब
उन्हें बताया कि ये शाहनवाज हैं तो उन्होंने मेरी ओर देखा। यह मेरे लिए
ऐतिहासिक क्षण था।'

No comments:
Post a Comment