Thursday, 25 December 2014

कैसे झारखंड के CM चुने गए छत्तीसगढ़ी, कबीरपंथी रघुवर

रांची. झारखंड के नए मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे। शुक्रवार को पार्टी के विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया। इस तरह से राज्य को पहला गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। जमशेदपुर पूर्व सीट से जीतने वाले दास बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। रघुवर दास छत्तीसगढ़ के बाइरडील जिले के रहने वाले हैं। वे कबीरपंथ में यकीन रखते हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही रघुवर दास को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। जीत के बाद ही दिल्ली में भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ही रघुवर दास के नाम का प्रस्ताव किया था। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव देकर उसी बैठक में रघुवर के नाम पर होने वाले फैसले को तत्काल टाल दिया, लेकिन आखिरकार शाह के अटल फैसले को कई मात नहीं दे सका और झारखंड से जुड़े पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों को यह निर्देश दे दिया गया कि वे प्रदेश में रघुवर दास के पक्ष में माहौल बनाएं, ताकि विधायक दल की बैठक में भी इस पर आम सहमति बन जाए। 
जानकारी के अनुसार रघुवर दास को सीएम बनाने की सैद्धांतिक सहमति के बाद पार्टी के अंदर यह बात तेजी से फैली। इसके बाद लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बढ़ता गया कि इस फैसले से झारखंड में और संगठन के अंदर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आदिवासी-गैर आदिवासी का भी कार्ड खेला गया। प्रदेश में इसको लेकर कई लोग सक्रिय भी हो गए। इससे पहले की मामला और बढ़ता इससे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जरिए इस पर विराम लगा दिया गया। 

No comments: