धार्मिक तरीका- जिस तस्वीर में कृष्ण जी श्री राधा को को छेड़
रहे हों, ऐसे चित्र को पति-पत्नी के आपसी प्रेम व सामंजस्य का प्रतीक माना
गया है। राधाजी को जिस चित्र में कलश में जल भरता हुआ दिखाया गया हो। उस
तस्वीर को बेडरूम के ईशान्य कोण यानी उत्तर-पूर्व में लगाना चाहिए।
व्यवहारिक तरीका- पति-पत्नी के बीच पैसा एक सेंसटिव इश्यू होता
है। यदि दोनों कमाऊ हैं तो अपने वेतन को कैसे खर्च करना है और कहां
इन्वेस्ट करना है, ये विवाद का विषय बन जाता है। पत्नी कोई बड़ा सामान
खरीदने में पति की सलाह नहीं लेती या पति बिना पत्नी से पूछे शेयर में पैसे
लगा देता है तो निश्चित ही झगड़े होंगे। इससे बचने के लिए पति-पत्नी को
मिल-बैठ कर हर महीने का बजट बनाना चाहिए। इसमें शॉर्ट टर्म इंवेस्टमेंट के
साथ बड़े खर्चों पर भी विचार करना चाहिए तभी गृहस्थी की गाड़ी बिना रुकावट
के चलेगी।
No comments:
Post a Comment