Wednesday, 18 February 2015

जम गया नियाग्रा वॉटर फॉल्स, -14 डिग्री पहुंचा पारा

कनाडा। अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा वॉटर फॉल्स और उसमें मिलने वाले अमेरिकन वॉटर फॉल्स ठंड से आंशिक तौर पर जम चुके हैं। यहां तापमान -14 डिग्री तक गिर गया है। ये नजारा देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट जुट रहे हैं।
फोटो: कनाडा का नियाग्रा फॉल्स।
फोटो: कनाडा का नियाग्रा फॉल्स।
बर्फीले तूफान की चपेट में यूएस
अमेरिका के ज्यादातर प्रांत इन दिनों बर्फीले तूफान की चपेट में है। अमेरिका के पूर्वी तटीय इलाकों समेत फ्लोरिडा के सभी हिस्से कड़ाके की ठंड से जम गए हैं। अमेरिकी मौसम विभाग ने शुक्रवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क में सर्द हवाओं की चेतावनी जारी की है। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में 4 से 6 इंच तक बर्फबारी हुई। जिसके बाद स्कूलों और सरकारी ऑफिसों में छुट्टी कर दी गई है और लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

No comments: