Monday, 16 February 2015

भारत-पाक मैच

भारत-पाक मैच: अजमल ने उठाया अकमल को

लाहौर. पाकिस्तान के स्टार ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2015 के मैच में थर्ड अंपायर रहे स्टीव डेविस और उनके फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया है। डेविस ने पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल को आउट करार दिया था। अजमल ने पाकिस्तान के समाचार चैनल दुनिया टीवी से बातचीत में कहा, 'मेरी गेंदबाजी के दौरान जब भी मैंने अपील की, डेविस ने कभी भी अपील मानी नहीं। मुझे हमेशा रेफरल का सहारा लेना पड़ा।' अजमल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'डेविस को हमसे हमेशा दिक्कत रहती है। हम नहीं चाहते हैं कि वह हमारे मैचों में अंपायरिंग न करें, लेकिन कोई हमारी सुनता ही नहीं है।'
1 of 3
फोटो: अकमल के खिलाफ डीआरएस का सहारा लेते धोनी।
पाकिस्तानी टीवी चैनल ने उमर अकमल को आउट करार दिए जाने को पाकिस्तान के खिलाफ साजिश के रूप में पेश किया।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी उठाए सवाल
मैच के बाद एक टीवी चैनल से बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज रजा ने भी अकमल के फैसले पर असंतोष जताया था। भारत ने वर्ल्ड कप के इस अहम मैच में पाकिस्तान को 76 रनों से हरा दिया था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने भी डेविस के फैसले पर सवाल खड़े किए। पाकिस्तानी टीवी चैनल दुनिया टीवी से बातचीत में नवाज ने कहा कि अंपायर का फैसला 'बाहरी कारकों' से प्रभावित था।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि रविवार के मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज रविंद्र जडेजा की गेंद पर भारत के कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने विकेट के पीछे कैच कर लिया। लेकिन फील्ड अंपायर ने भारत की अपील ठुकरा दी। इस पर धोनी ने डीआरएस का सहारा लिया। डीआरएस के तहत थर्ड अंपायर स्टीव डेविस ने अकमल को कैच आउट करार दिया।
क्या है डीआरएस?
डीआरएस के तहत किसी भी टीम को पूरी पारी के दौरान दो बार मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार है। लेकिन अगर पहली अपील में फैसले उनके मनमाफिक नहीं आता है तो वह टीम दूसरी बार अपील नहीं कर सकती है। अगर पहला फैसला अपील करने वाली टीम के पक्ष में जाता है तो वह दूसरी बार अपील कर सकती है।
भारत का रुख
भारत डीआरएस (डिसिजन रेफरल सिस्टम) के खिलाफ रहा है। जब भी दो देशों के बीच कोई सीरीज खेली जाती है तो भारत के विरोध के चलते डीआरएस लागू नहीं होता है। लेकिन वर्ल्ड कप जैसे कई देशों के टूर्नामेंट में डीआरएस लागू रहता है।

No comments: