इंग्लैंड में दिखाई दिया UFO, कैद हुए PHOTOS
(समरलीज बीच पर दिखा यूएफओ)
एलियंस के दिखाई देने की कई खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं। हाल ही
में इंग्लैंड के छोटे शहर बूडे में भी यूएफओ के देखे जाने का मामला सामने
आया है। वहां के समरलीज बीच पर यूएफओ के जैसी आकृति दिखाई दी है, जो कैमरे
में भी कैद हुई है। इसे लोगों ने सोशल साइट्स पर भी शेयर किया है।
हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ये यूएफओ था, तो कुछ इसे ड्रोन और
रूस के बमवर्षक विमान मान रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के कॉर्नवाल स्थित यूएफओ
रिसर्च ग्रुप के डेविड गिलहम ने भी अपने
पेज पर इस यूएफओ के फोटो पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि मेरे पास 2
लोगों द्वारा भेजे गए 2 फोटो आए हैं, कोई बता सकता है कि ये क्या है?
उन्होंने आगे लिखा है कि ये फोटोज 17 फरवरी को समरलीज बीच पर क्लिक
किए गए थे। उसी दिन वहां आसमान में यूएफओ की आकृति जैसी ये चीज दिखाई दी
थी, जो त्रिकोणीय है। लेकिन फोटोज देखकर मुझे पता नहीं चल पा रहा है कि ये
वास्तव में क्या है।
बता दें कि इसके पहले 3 फरवरी को भी डेविड गिलहम ने अपने फेसबुक पेज
पर एक फोटो पोस्ट किया था। ये भी बूडे का था। उन्होंने लिखा था कि ये फोटो
भी मेरे मेल पर आया था, लेकिन कब लिया गया, भेजने वाले ने मेंशन नहीं किया
है।
No comments:
Post a Comment