Friday, 20 February 2015

मौत बनकर आ रहा था भैंसों का झुंड, शेरनी ने कुछ यूं बचाई शावक की जान

मौत बनकर आ रहा था भैंसों का झुंड, शेरनी ने कुछ यूं बचाई शावक की जान


(शावक को बचाती शेरनी जिचो)
जरा इन फोटोज को देखिए। कैसे एक शेरनी नदी में गिरे अपने बच्चे को बचाती हुई नजर आ रही है। वो भी उस समय, जब खुद भैंसों के झुंड के रूप में मौत उसके करीब आ रही थी। लेकिन ऐसे वक्त में भी शेरनी ने हार नहीं मानी और अपने बच्चे को बचा लिया। घटना केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व का है। शेरनी का नाम जिचो है।
बताया जाता है कि शेरनी जिचो शिकार की तलाश में अपने शावकों के साथ भटक रही थी, तभी भैंसों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह शावकों के साथ भागने लगी, लेकिन एक शावक नदी में गिर गया। भैंसों का झुंड दौड़ता हुआ करीब आता जा रहा था। ऐसे में, शेरनी भागने की जगह अपने शावक को बचाने की जुगत में भिड़ गई और अंतत: अपने बच्चे को बचाने में सफल रही। इस पूरे घटनाक्रम के फोटो फ्रांस के फोटोग्राफर लॉरेंट रेनॉड और डोमिनिक हॉशन ने अपने कैमरे में कैद किए।
बता दें कि सन् 1994 में आई हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म 'द लायन किंग' में भी इसी तरह की एक घटना दिखाई गई थी। इसमें वाइल्ड बीस्ट का झुंड शेर और उसके बच्चे सिम्बा के पीछे पड़ा हुआ था। इस दौरान सिम्बा नदी में गिर जाता है। ऐसे में लायन किंग मुसाफा उसे बचाने लगता है। उसने सिम्बा को तो बचा लिया, लेकिन उसकी मौत हो जाती है।

No comments: