Tuesday, 24 February 2015

हिंदू लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाई तो अगवा करके पिटाई, जबरन बियर पिलाई

सूरथकल (कर्नाटक): मंगलोर शहर के उपनगरीय इलाके सूरथकल में एक मुस्लिम युवक के कॉलेज की हिंदू लड़कियों के साथ खिंचवाई गई फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे मोहम्मद रियाज ने कहा, ''मेरे दोस्तों ने यह फोटो कॉलेज में ली थी। सोमवार को चार लोगों ने मुझे अगवा कर लिया और मेरे धर्म के बारे में पूछते हुए डंडों से मेरी पिटाई की। मेरे दो दोस्तों को भी मारा। इसके अलावा, जब मैंने उनसे पीने के लिए पानी मांगा तो उन्होंने मुझे जबरन बियर पिलाई।'' रियाज के मुताबिक, पिटाई के बाद उन्होंने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। बता दें कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित सूरथकल को सांप्रदायिक तौर पर बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है।
अस्पताल में भर्ती मोहम्मद रियाज।
अस्पताल में भर्ती मोहम्मद रियाज।
एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
बीजेपी की स्टूडेंट विंग एबीवीपी ने कॉलेज में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि मुस्लिम युवक के हिंदू लड़कियों के साथ तस्वीर बड़ा मुद्दा है। हमें हिंदू जागरण वैदिक और बजरंग दल का भी समर्थन मिला है। उधर, इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल राजामोहन ने इस मामले को छोटी घटना बताया है। उन्होंने युवाओं द्वारा मोबाइल इस्तेमाल करने को ही गलत माना।

No comments: